रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!
अररिया – 29 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राहुल गांधी अररिया पहुंचेंगे। इसी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी का जायजा लेने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह अररिया पहुंचे। जहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन पर फूलमाला वर्षा कर भव्य स्वागत किया। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय गांधी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी का आगमन हो रहा है। इसके उपरांत पूर्णियां के रंगभूमि मैदान में एक विशाल जनसभा है। उस जनसभा में भारी संख्या में पहुंचकर इस विशाल रैली को सफल बनाएं। और उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में भाईचारा लाना चाहती है। इसलिए आप सभी एकजुट होकर इस रैली को सफल बनाएं। कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 29 जनवरी को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी का अररिया आगमन होगा। उन्होंने बताया कि बिहार के पहले जिले किशनगंज से होकर उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा अररिया में प्रवेश करेगी। अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड के चर्घरिया में प्रवेश करते ही उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस बार उनकी यात्रा पैदल कम होगी और वाहन से ही वह जिले में प्रवेश करेंगे। जीरो माइल से हो सकता है कि वह पदयात्रा भी करें और जहां लोगों की भीड़ होगी वहां पर वह संबोधित भी करेंगे। फिर जगह-जगह पर उनके कार्यक्रम आयोजित होंगे। और उसके उपरांत अररिया में ही यादव कॉलेज के प्रांगण में रात्रि विश्राम का आयोजन किया गया है। फिर 30 तारीख को राहुल गांधी अररिया से पूर्णिया के लिए प्रस्थान करेंगे। और वहां उनकी एक विशाल जनसभा होनी है। इसी उद्देश्य से मेरा आना अररिया जिला में हुआ है। ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
बाइट – डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी।