मोकामा- एक ही रात में अलग अलग थानाक्षेत्रों से 3 ट्रैक्टर की चोरी, एक बरामद अन्य की तलाश जारी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा ईलाके के अलग अलग थाना क्षेत्रों से 3 ट्रैक्टर की चोरी कर चोरों ने पटना पुलिस को खुली चुनौती दे दी!
पहली घटना हाथीदह थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर में घटित हुईं जहाँ से पंकज सिंह की ट्रैक्टर व ट्रेलर मंगलवार की देर रात चोर ले उड़े, दूसरी घटना मरांची थानाक्षेत्र के बादपुर की जहाँ से मुरारी सिंह की ट्रैक्टर चोर ले भागे वहीं तीसरी वारदात को चोरों ने पंचमहला ओपी क्षेत्र में अंजाम दिया जहाँ से मुरारी सिंह उर्फ़ नेताजी की ट्रैक्टर चोरों ने गायब कर दी!
हथिदह के महेंद्रपुर से गायब ट्रैक्टर की सूचना पर थानाध्यक्ष निधि कुमारी तुरंत एक्टिव हुईं और सीसीटीवी खंगालने लगी जिसमें लोकेशन लखीसराय की तरफ बढ़ता गया, और बड़हिया थाना के खुटहा गाँव के सुदूर दियारा ईलाके में ट्रैक्टर का इंजीन चोरों ने जगलों में छुपा रखा था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया हालांकि ट्रॉली की तलाश अभी भी जारी हैँ!
वहीं मरांची थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण सिंह ने बताया की सीसीटीवी से पता चला की बेगूसराय जिले की ओर ट्रैक्टर ले जाया गया हैँ, जहाँ बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँव में छापेमारी जारी हैँ, वहीं पंचमहला ओपी अध्यक्ष प्रहलाद कुमार झा ने बताया वे भी अलग अलग क्षेत्रो में छापेमारी कर रहे हैँ! ईधर हाथीदह थाना को मिली सफलता पर पुलिस के हौसले बुलंद हैँ और बाकी दोनों ट्रैक्टर तथा ट्रॉली और चोरों की तलाश में सघनछापेमारी जारी हैँ!

बाइट – निधि कुमारी, SHO, हाथीदह
बाइट- पंकज कुमार, ट्रैक्टर मालिक

Join us on:

Leave a Comment