नेहा कुमारी की रिपोर्ट!
बेगुसराय में बिजली तार की चपेट मे आने से एक किसान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
बेगूसराय में खेत पटवन के दौरान बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुरा घटना नावकोठी
थाना क्षेत्र के पहसारा पूर्वी पंचायत स्थित ररिऔना के योगा चौर बहियार की है। मृतक किसान की पहचान पहसारा पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या-15 निवासी रामचंद्र सिंह के लगभग 42 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह की गए है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मनोज खेत में लगी गेहूं के फसल की सिंचाई बिजली संचालित मोटर पंप से कर रहे थे। पटवन करने के क्रम में बिजली के नंगे तार के संपर्क में आ गए। तार के संपर्क में आने के बाद वह छटपटाने लगे। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान उसे छटपटाते हुए देखकर दौड़े तथा बिजली तार के संपर्क से छुड़ाकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन तबतक उसने दम तोड़ दी। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घर वालों ने बताया कि काफी दिनों सेजर्जरता के कारण बिजली की तार झूल रहा है जिसकी सजा युवा किसान को जान देकर चुकानी पड़ी है। फिलहाल मौत होने की सूचना मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया जबकि असमय मौत को लेकर पत्नी ,पुत्र एवं पुत्री सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बन गया है।
बाइट:-परिजन




