गाँधी मैदान में होने वाली गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी का आयुक्त कुमार रवि व एसएसपी राजीव मिश्रा ने लिया जायजा

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना के गांधी मैदान में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है ,,इसी के संदर्भ में आज फाइनल निरीक्षण किया गया ,इस मौके पर प्रमंडल आयुक्त कुमार रवि एवं एसएसपी राजीव मिश्रा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया ,
प्रमंडल आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि “इस बार तैयारी पूरी की गई है इसमें कई टीम काम कर रहे हैं ,सरकारी योजनाओं से जुड़े लगभग 14 झांकियां निकाली जाएगी और राज्यपाल के द्वारा झंडों का कार्यक्रम किया जाएगा इसको लेकर के आज इसका पूरा फाइनल रिहर्सल एवं जांच किया गया है , दर्शकों को भी कोई दिक्कत ना हो उसे भी देखा गया और यह जैसे कोविड के पहले प्रोग्राम किया जाता था उसी प्रकार इस बार किया जा रहा है दर्शन भी आकर इसे देख सकते हैं,
वही सब राजीव मिश्रा ने कहा कि “पूरी स्थिति को देखते हुए सारी तैयारियां की गई है कई पुलिस वालों के जवान यहां नियुक्त किए गए हैं ,अस्थाई थाना भी खोला गया है ,होटल में भी छानबीन की जा रही है कि कहीं कोई संदिग्ध आकर रुका नहीं हो , स्वतंत्रता दिवस समारोह का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो,
बाइट -प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि,,

बाइट -एसएसपी राजीव मिश्रा

Join us on:

Leave a Comment