मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा निकाली गई जागरूकता रथ को डीएम ने दिखाई हरी झंडी!

SHARE:

रिपोर्ट:-निभास मोदी

भागलपुर। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी सजग और सचेत है ।उनकी योजनाओं में 6 करोड़ लोगों को 6 हज़ार टीकाकरण केंद्र बनाकर कोरोना टीका लगवाने का संकल्प है। उसी कड़ी में भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन भी अपनी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं । टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का एकमात्र साधन है ।आज अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों तक पहुंचाने के लिए बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना द्वारा रथ के माध्यम से पूरे प्रदेश में कोरोना टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी अभियान के तहत आज रथ भागलपुर जिले में पहुंचा और भागलपुर जिला के जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष अब्दुल कयूम अंसारी की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
अब्दुल कयूम अंसारी ने बताया कि कोरोना टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा रथ यात्रा की शुरुआत 15 मई को मोतिहारी से की गई थी। उत्तरी बिहार के लगभग सभी जिलों का भ्रमण करते हुए आज भागलपुर पहुंचा था उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले 6 महीने में पूरे प्रदेश में 6 करोड़ लोगों का टीकाकरण कराने जाने का जो लक्ष्य रखा है इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी लोगों की सहभागिता आवश्यक है, इस कारण से इस रथ को हरी झंडी दिखाकर भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने इस कारवां को आगे बढ़ाया।
हर लोगों तक टीकाकरण वैक्सीनेशन पहुंचे इसके लिए जागरूकता रथ निकाली गई है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिला मे बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने मदरसों के विकास के लिए बहुत सराहनीय कार्य किया है जिनमें मदरसा शिक्षकों के वेतन में वृद्धि ,आधुनिक शिक्षा के लिए एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पुस्तकों का पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना, मदरसों में मूलभूत सुविधाओं का विकास आदि शामिल है। उन्होंने सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए उठाए जा रहे कदमों की भूरी भूरी प्रशंसा भी की।

Join us on:

Leave a Comment