रिपोर्ट- अमित कुमार
पटना के लंगर टोली मे प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ सुनील कुमार दूबे ने भारत माता मंदिर मे भव्य पूजा अर्चना भण्डारा का आयोजन किए.. पूजा अर्चना मे बड़ी संख्या मे श्रद्धालु शामिल हुए.वही अयोध्या मे राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर डॉ दूबे अपनी पत्नी उषा दूबे के साथ भारत माता मंदिर मे पूजा अर्चना किए. मंदिर मे घंटा के शोर के बीच जय श्री राम के नारा भी लगा..पूजा अर्चना के बीच भव्य झांकी निकली जिसमे श्री रामजी, सीताजी, लक्मणजी एवं 10 फ़ीट का हनुमान जी के नृत्य ने सबका मन मोह लिया. इस अवसर पर डॉ सुनील दूबे और उषा दूबे ने कहा कि मै पुरे विश्व के धर्मलंबियों को शुभकामनाएं देता हूँ.500 वर्षो का इंतज़ार रंग लाया, हिन्दुओ कि तपस्या सफल हुई..




