मोहल्ला, गाँव से लेकर शहर तक हर जगह एक ही घुन राम नाम की!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मोहल्ला, गाँव से लेकर शहर तक हर जगह एक ही घुन राम नाम की … राम नाम रस नस नस में भीनी जन मानस के रग रग में ऐसा ही उत्सवी माहौल हर जगह देखने को मिल रहा है बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में… छोटे मंदिरों से लेकर बड़े मंदिरों तक पूजा पाठ , कीर्तन ,भजन में दिन भर जुटे रहे लोग…. शोभायात्रा निकाली गई … शोभायात्रा की लम्बी लाइन समाप्त होता हुआ नजर नही आ रहा था जहाँ नजर जाती थी वही राम नाम के भक्ति रस में डुबे हुए पूरा जनमानस दिख रहा है …22 जनवरी के ये दिन आज से एक नए त्यौहार के रूप में अब इसे मनाया जाएगा .. पूर्व मंत्री व BJP नेता सुरेश शर्मा ने कहा कि आज से 140 करोड़ देशवासियों संकट दूर हो गया और आज से राम राज की शुरुआत हो गयी .. वही BJP के जिलाउपाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि लोग बिना बताए हुए अपने आप इस राम उत्सव को मना रहे है पूरा वातावरण राममय हो गया है.. छोटे बच्चे भी मंदिरों पर राम के रूप में नजर आ रहे हैं… BJP नेता देवीलाल भी पूजा अर्चना करने और राम नाम की भक्ति में डुबे हुए नजर आए … छोटे बड़े सभी मंदिरों पर प्रसाद वितरण के साथ दिवाली मनाने की तैयारियां शुरू हो गई है…

बाइट:- सुरेश शर्मा पूर्व मंत्री व BJP नेता

बाइट :- मनीष कुमार BJP जिलाउपाध्यक्ष

बाइट :- देवीलाल BJP नेता

Join us on:

Leave a Comment