खड़ी माल गाड़ी के कोयला लदे डब्बे में लगी आग, बुझाने में लगे 15 घंटे!

SHARE:

:- उज्ज्वल प्रिंस की रिपोर्ट


कटिहार के लाभा रेलवे स्टेशन पर खड़ी माल गाड़ी में कोयला लदी डब्बे में लगी आग , मौक़े पर दमकल बचाव कार्य पर जुटी । 5 घंटे के लगातार मस्कत के बाद आग पर क़ाबू पाया गया, दो बोगी में आग लगी थी ।

कोयला लदी मालगाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई जिसके बाद सूचना मिलते पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी होते ही रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कोयला लदी मालगाड़ी में आग कैसे लगी ! इसका कुछ पता नहीं चल सका। बताते चलें कि मालगाड़ी रेलवे स्टेशन लाभा के प्लेटफ़ॉर्म नंबर तीन पर खड़ी थी।
फायर ब्रिगेड कर्मियों ने लगभग 5 घंटे के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया और दोनों बोगी को रेक से काटकर अलग किया गया। आग बुझने पर रेलवे के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

visual——

Join us on:

Leave a Comment