रिपोर्ट- अमित कुमार!
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि 22 तारीख को अयोध्या में भव्य समारोह होने वाला है जिसका उत्शाह पूरे देश मे है ….वही नित्यानंद राय ने जदयू को कॉंग्रेस की नीति पर चलने से किया मना ।
दरसल पटना एयपोर्ट पहुचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने साफ तौर से कहा है कि आज पूरा भारत राम मय हो गया है । वहीं दूसरी ओर नित्यानंद राय ने 24 जनवरी को जदयू के होने वाले कर्पूरी ठाकुर शताब्दी समारोह मामले पर बोलते हुए कहा है कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर के शताब्दी समारोह को मनाने का हक हर दल को है । इसी कड़ी में जदयू भी कर्पूरी ठाकुर जयंती शताब्दी समारोह मना रही है यह अच्छी बात है । हालांकि कर्पूरी ठाकुर ने कहा था की अन्य दलों को कांग्रेस से दूर रहना चाहिए कांग्रेस की नीति देश और समाज के विरोध में कार्य करती है इसका अनुकरण सबको करना चाहिए ।
बाईट-नित्यानंद राय,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ।




