अररिया- चोरी कांड का खुलासा चार बदमाश सामान समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!

अररिया – बीते दिनों जिले के पलासी थाना क्षेत्र में स्मार्ट फोन प्लाजा नामक दुकान में अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस चोरी में दुकान से बड़ी संख्या में मोबाइल, टैब और लैपटॉप की चोरी हुई थी। इसी चोरी का एएसपी अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस चोरिकांड में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 59 पीस एन्ड्रायड मोबाईल, एक लैपटॉप, एक टैब के साथ एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस, दस मोबाइल चार्जर बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में शहनवाज, आबिद, शकूर और शहवाज शामिल है। ये सभी पलासी थाना क्षेत्र के पचेली गांव के रहनेवाले हैं। इनमें एक शातिर अपराधी है जिसका पहले से आपराधिक इतिहास है। उन्होंने बताया की घटना 14 जनवरी के रात्रि की है। जहां इन सभी ने मिलकर पलासी बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान से इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि घटना के बाद से ही डीआईयू प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठन किया गया था। टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए ये गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि इस कांड के उद्भेदन में जितने भी पुलिस पदाधिकारी शामिल थे उनको परूस्कृत किया जाएगा।
बाइट – अशोक कुमार सिंह, एसपी, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment