नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में अयोध्या में बने राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के अवसर बेगूसराय में कीर्तन भजन आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन लाखो के रॉयल गार्डेनिया में होगा इस अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट एवं पूजन कार्यक्रम किया जाएगा। बेगूसराय के मोहम्मदपुर में आयोजन समिति ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी गई। प्रेसवार्ता में आईएमए के सचिव रंजन चौधरी, डॉ. निशांत रंजन, डॉ. राहुल कुमार और दिनेश टिबड़ीवाल ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि सैकड़ो वर्ष के संघर्ष के बाद भारत की संस्कृति और धरोहर का प्रतीक राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। राम और कृष्ण के बगैर भारत शून्य है। सोचा नहीं था कि देश का यह माइलस्टोन संस्कृति का धरोहर देख पाएंगे। राम मंदिर को किसी मजहब से जोड़ना गलत है। राम के आदर्श देश के सभी 140 भारतवासी का करोड़ भारतवासी का मार्गदर्शन करता है। विश्व के 100 करोड़ से अधिक हिंदुओं की आस्था का प्रतीक यह राम मंदिर जब बन गया है तो इसमें हमें राजनीति से मतलब नहीं है। हम सिर्फ अपने धरोहर की पूजा की बात करते हैं। 22 जनवरी को जब प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है तो रॉयल गार्डेनिया में कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। पूजन के भी विस्तृत कार्यक्रम बनाए गए हैं। यह कार्यक्रम कोई राजनीतिक नहीं पूरी तरह से समाज के लिए होगा।
बाइट:-डॉ रंजन चौधरी, सचिव आईएमए बेगूसराय
बाइट:-निशांत रंजन आयोजन समिति




