बच्चों का विवाद बना पूरे परिवार के जान का जंजाल, चाकूबाजी में एक ही परिवार के पांच लोग घायल!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

भागलपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है जहां बच्चों के पतंग उड़ाने के चक्कर में बच्चे बच्चे में हुआ विवाद पूरे परिवार के जान का जंजाल बन गया, यह विवाद इस कदर बढ़ता चला गया कि दो परिवार आपस में एक दूसरे के जान के दुश्मन बन गए, वहीँ एक ही परिवार के पांच लोगों को दूसरे परिवार वालों ने चाकू घोप कर घायल कर दिया जिसमें दो की हालत काफी नाजुक है, सबों का इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज में चल रहा है, ताजा मामला भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी खंजरपुर सुर्खीकल स्थित काली स्थान के पास का है जहां बच्चों के झगड़े में दो परिवार इस कदर आमने-सामने टूट पड़े की एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायल में दशरथ तांती का पुत्र रोहित तांती, सोहित तांती,प्रदीप तांती,छोटी कुमारी और चंदा कुमारी शामिल है जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। दोनों परिवार में इस कदर झड़प होना शुरू हो गया मानो पूरा क्षेत्र देखते ही देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया हो।

वहीं घायल रोहित कुमार तांती ने बताया कि घात लगाए मेरे पड़ोसी कुंदन कुमार तांती अपने साथ चार-पांच लोगों के साथ अचानक हमलोगों पर हमला कर दिया। मेरे साथ मेरे दो भाई को और दोनों बहन को चाकू से मारा मेरे सर पर जोरदार हथौड़ी का प्रहार किया जिससे मैं घायल होकर वहीं अचेत होकर जमीन पर गिर गया, बच्चे – बच्चे में पतंग उड़ाने के दौरान यह विवाद हुआ था।

वहीँ घायल प्रदीप कुमार तांती ने बताया कि बच्चों का विवाद हम लोगों के पूरे परिवार के जान का जंजाल बन गया, देखते ही देखते मेरे पूरे परिवार को मेरे पड़ोसी ने हथौड़ी और चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया।

घटना के कुछ देर बाद घटनास्थल पर बरारी पुलिस अपने दलबल के साथ पहुंची वहीँ सभी घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया और घटना के कारण का पता लगाने के लिए जाँच में जुट गई है हालांकि बरारी थाना पुलिस अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है।

Join us on:

Leave a Comment