कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
किसानों को तीन गुना मुआवजा के लिए सरकार व विभाग से करूंगा बात- जमा खाँ
कैमूर। गुरुवार को भभुआ परिसदन में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खाँ ने प्रेसवर्ता किया। इस दौरान भारत माला परियोजना के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर डीएम से पूछा गया है। मंत्री ने कहा कि भारतमाला परियोजना में किसानों का जो उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है उसे संबंधित बात किया है। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत जो किसानों का वर्तमान में मुआवजा मिल रहा है उसे तीन गुना मुआवजा दिलाने को लेकर सरकार से और विभाग से बात करूंगा। ताकि किसानों को उचित मुआवजा मिल सके।
- धर्म और आस्था पर टिप्पणी करनेवाले लोग गलत कर रहे है।
प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि जो लोग धर्म और आस्था पर टिप्पणी करते हैं वह गलत है। किसी को भी जाति धर्म पर टीका टिप्पणी नहीं करना चाहिए। सभी जाति धर्म और सबका सम्मान करना चाहिए। मौके पर मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर गिरी, के अलावे जितेंद्र कुमार भास्कर,, अजय कुमार, लियाकत अंसारी, जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह, पैक्स अध्यक्ष कबीर खाँ एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।




