रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!
अररिया – पुलिस ने एक अपराधी को लोडेड देशी कट्टा एवं 3 जिंदा कारतुस के साथ गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी एसपी अशोक कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चुनना नाम का ये अपराधी कई मामलों में वांछित था। इस कि तलाश पुलिस को थी। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर संध्या ताराबाड़ी थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी चुनना ताराबाडी थाना क्षेत्र के मुमताज चौक पर मौजूद है। तभी तीन थाना की पुलिस टीम ने छापा मारकर गिरफ्तार किया। जब गिरफ्तार चुनना की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक लोडडे कट्टा 3 जिंदा कारतूस मिला। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त चुनना पर एक दर्जन के करीब ताराबाड़ी, मदनपुर और बैरगाछी ओपी में कांड दर्ज है। चुनना ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के झमटा, वार्ड नंबर 11 का रहनेवाला है। उन्होंने बताया कि इस कार्यवाई में ताराबाड़ी थाना सहित मदनपुर और बैरगाछी ओपी के थाना अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कार्यवाई की है। एसपी ने बताया कि अपराधी चुनना पर ताराबाड़ी थाना में 7 मामले दर्ज हैं। इसके साथ मदनपुर ओपी में एक और बैरगाछी ओपी में एक कांड दर्ज है। ये इन सभी कांडों का वांछित आरोपी था जो फरार चल रहा था।
बाइट – अशोक कुमार सिंह, एसपी, अररिया।




