रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहटा में कुएं में गिरकर युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम 10 घंटे बाद एनडीआरएफ टीम ने कुएं से शव को बाहर निकाला।
बिहटा:-राजधानी पटना से सटे बिहटा थानाक्षेत्र के सिकरिया गांव में बीते देर शाम एक युवक गांव के कुएं में डूब गया,रात का अंधेरा और घना कोहरा होने के कारण लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन युवक का कुछ पता ना चल पाया। जिसके बाद सूचना स्थानीय प्रशासन को मिली पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर।घटना की जानकारी एनडीआरएफ की टीम को दिया गया। जहां आज सुबह एनडीआरएफ की टीम ने गहरे कुएं से युवक के शव को बाहर निकाला। मृतक युवक की पहचान सिकरिया गांव निवासी नंदकिशोर पासवान का 18 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के चाचा गणेश पासवान ने बताया कि कल वह घर से अचानक निकला था लेकिन देर रात तक वो घर वापस नहीं आया हम लोग काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।तो गांव के लोगो के द्वारा बताया गया कि निशांत गांव के कुएं में डूब गया है रात होने के कारण सूचना पुलिस को दी गई और सुबह में प्रशासन और एनडीआरएफ के मदद से शव को बाहर निकल गया हालांकि परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक युवक के मानसिक रूप से बीमार भी था बिना बताए घर से चला जाता था। मौत होने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर थानाध्यक्ष रामा शंकर सिंह ने बताया कि बिहटा आईआईटी ओपी के सिकरिया गांव में एक युवक गांव के कुएं में डूब सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ के सहयोग से मृतक युवक के शव को बाहर निकल पाया।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है मृतक के परिजनों के तरफ से थाने में लिखित शिकायत की गई है हालांकि परिवार के लोगो ने बताया की युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।




