रिपोर्ट- अमित कुमार
आज मकर संक्रांति है और बिहार में मकर संक्रांति को लेकर सियासी भोज का दौर पहले से भी चला आया है और आज भी देखने को मिल रहा है. काफी अरसे बाद जहां राबड़ी आवास में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से चुरा दही भोज का आयोजन किया गया है तो इसके अलावा बीजेपी कार्यालय ,कांग्रेस कार्यालय में भी चुरा दही का भोज किया गया है .मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में इस बार बृहत पैमाने पर भोज का आयोजन नहीं हुआ है परंतु मंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा के आवास पर मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा दही के भोज का आयोजन किया गया है, यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचेंगे. रत्नेश सादा ने बताया कि अचानक यह प्रोग्राम बना है हमारे कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दिया था तो हमने मुख्यमंत्री जी से जाकर मिला, उन्होंने निमंत्रण स्वीकार किया और आदेश दिया कि आप करिए हम आएंगे .इसके बाद हमारी तैयारी शुरू हुई है. लगभग 1000 लोगों की व्यवस्था की गई है .उन्होंने बताया कि इसमें सिर्फ जनता दल यूनाइटेड के नेता मंत्री और कार्यकर्ता शामिल होंगे तथा मीडिया के लोगों को आमंत्रित किया गया है इसके अलावा किसी दूसरे पार्टी को आमंत्रित नहीं किया गया है.




