गोविन्द सिंह जी महाराज का 357वां प्रकाश पर्व आज से शुरू!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

सिखों के दसवें गुरू, गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज का 357वां प्रकाश पर्व आज से शुरू हो गया है। गुरूद्वारा में अखंड पाठ किया जा रहा है। आज अहले सुबह प्रकाश पर्व के मौके पर बड़ी प्रभात फेरी तख्त श्री हरीमंदिर पटना साहिब से निकलकर हाजीगंज पटना साहिब के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए वापस पटना साहिब पहुंचा। प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और देश विदेश से श्रद्धालु पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरि मंदिर साहब पहुंच रहे है। आज गाजे बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालु पांच प्यारे की अगुवाई में चल रहे सिख श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment