रिपोर्ट-अमित कुमार!
राष्ट्रीय जनता दल के चर्चित विधायक भाई वीरेंद्र का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा बयान आया है मकर संक्रांति के अवसर पर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा आयोजित भोज में शामिल होने आए भाई वीरेंद्र ने कह दिया कि लालू प्रसाद यादव के आशीर्वाद से ही नीतीश कुमार बिहार में मुख्यमंत्री बने हुए हैं हालांकि जब पत्रकारों ने उन्हें इस बात के लिए गिरा तो फिर उन्होंने जनता का भी हवाला दे दिया भाई वीरेंद्र से जब पूछा गया कि लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के बीच लंबे समय से संवाद नहीं हो रहा है इसका आरोप भाजपा के द्वारा लगाया जा रहा है इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है इसके साथ ही भाई वीरेंद्र ने कहा कि महागठबंधन और इंडिया गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और जहां तक सीट शेयरिंग का मामला है वह तय हो चुका है और इसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा भाई वीरेंद्र ने कहा कि भाजपा अपने मकसद में कामयाब नहीं होगी और इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है और लोकसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनता का फैसला आएगा
बाइट भाई वीरेंद्र राजत विधायक व प्रवक्ता




