बेगुसराय मंडल कारा का कैदी वाहन गढ्ढा में पलटा, बाल, बाल बचे कैदी!

SHARE:

नेहा कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय से मंडल कारा से न्यायालय में उपस्थित करने के लिए कैदियों को ले जाने वाला कैदी वाहन सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना मंडल कारा गेट के समीप हुई इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है आज जेल से कैदियों को न्यायालय ले जाने के लिए कैदी वाहन बीआर01जीएच-6896 जेल गेट के समीप पहुंचा और गाड़ी बैक कर अंदर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बगल के गड्ढे में गाड़ी पलट गई। कारा अधीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि कैदी वाहन बैक करने के दौरान गेट के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वाहन कैदी नहीं थे, जिसके कारण किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। कैदियों को न्यायालय ले जाने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की जा रही है। एक महिला सिपाही के चोटिल होने की सूचना है।

Join us on:

Leave a Comment