जिला परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष व प्रखंड प्रमुख उपप्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषिकेश कुमार!

इन दिनों नालंदा जिले में प्रमुख उप प्रमुख जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी का खेल जोरों से चल रहा है। तभी तो जहां जिले के अस्थावां इस्लामपुर हरनौत थरथरी प्रखंड में प्रखंड प्रमुख उपप्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। वही नालंदा जिला परिषद में भी जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरुद्ध नाराज जिला परिषद सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। जिसको लेकर नालंदा जिला परिषद में अविश्वास प्रस्ताव पर विचार विमर्श एवं मतदान हेतु विशेष बैठक के आयोजन के लिए 20 जिप सदस्यों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन डीएम को समाहरणालय जाकर सौंपा गया है। इसके पूर्व 6 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसके बाद सात दिनों के अंदर वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष को बैठक आयोजित करना है को अभी तक नहीं किया गया है।

बाइट।तनुजा कुमारी जिला परिषद सदस्य

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment