रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!
अररिया – जिले के फारबिसगंज में हुई गोलीबारी में घायल पूर्व पार्षद मनोज ठाकुर के आरोपी संजय चौधरी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी की जानकारी एसपी अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि ये गोलीकांड जमीन ब्रोकरी विवाद में हुई थी। इसी विवाद में एक पार्टनर संजय चौधरी ने अपने दूसरे पार्टनर मनोज ठाकुर को ताबड़तोड़ 5 गोली दाग दी थी। सोमवार को पुलिस ने गोली चलाने वाले संजय चौधरी को जोगबनी स्थित नेपाल बॉर्डर के चाणक्या चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय चौधरी ने घटना में संलिप्त होने की बात कबूल भी कर ली है।
एसपी ने बताया कि दोनों जमीन ब्रोकरी में पहले पार्टनर थे रूपये के लेनदेन से विवाद उत्पन्न हुआ था। इसी से आक्रोशित संजय चौधरी ने पिस्टल से 5 गोली मनोज ठाकुर को दाग दी। एसपी ने बताया कि घायल मनोज ठाकुर की स्थिति स्टेबल है और पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। घटना 14 फरवरी की है जब मनोज ठाकुर सुबह अपनी सैलून की दुकान खोल रहा था तभी संजय चौधरी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल एक देसी कट्टा और पांच कारतूस को भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस गोलीकांड का एफआईआर फारबिसगंज थाना में दर्ज कर लिया गया है।
बाइट – अशोक कुमार सिंह, एसपी, अररिया।




