अन्नपूर्णा रसाई में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन, वंचित-असहाय लोगों को चूडा, दही और तिलकूट पड़ोसा गया!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

गया। आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गयाजी विकास समिति की ओर से अन्नपूर्णा रसाई में सहभोज का क्रायक्रम किया गया, जिसमें वंचितों और असहाय व्यक्तियों के साथ मिलकर दही चूडा, तिलकूट का आदिकाल के परंपरा को निर्वहन कर समाज में उंच नीच के भाव को समाज से दूर करने का पहल किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वरुप जिलाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम थे जिन्होंने अपने हाथों से सभी को दही चूडा, तिलकूट परोसा और साथ हीं उन्हें अपने तरफ से कंबल ओढाकर उन्हें मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दी।

गयाजी विकास समिति के संरक्षक अखोरी औंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, अनिल स्वामी, गयाजी विकास समिति के सचिव अनंत धीश अमन समिति के सदस्य डाक्टर वीरेन्द्र, विनोद जयसपुरिया जी गरिमामयी उपस्थिति रही। जिलाधिकारी ने कहा की यह गयाजी विकास समिति के द्वारा अन्नपूर्णा रसोई जो गयाजी विकास समिति के अध्यक्ष शिव कैलाश डालमिया जी के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। सभी सदस्यों को उन्होंने शुभकामनाएं भेंट किया।
बाईट मोहन श्रीवास्तव
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment