प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय एनटीपीसी बरौनी ने किया प्रैसवार्ता का आयोजन
बेगूसराय एनटीपीसी बरौनी ने प्रेसवार्ता आयोजन कर एनटीपीसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एनटीपीसी बरौनी के मुख्य महाप्रबंधक राजीव खन्ना ने कहां की विगत वर्षों में सहयोग के लिए आभार व्यक्त आप सभी मीडिया कर्मी को धन्यवाद देता हे। उन्होने कहा कि एनटीपीसी बरौनी अपने व्यावसायिक संचालन कार्यो के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व की नीतियों से काम कर रहे हे और विकास के प्रति मैं पूरी तरह से सजग हूं। उन्होंने अपने सम्बोधन में यह भी बताया की, NTPC समूह 74 गीगावाट की स्थापित क्षमता के साथ, 2032 तक 130 गीगावाट हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है जिसमें से 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा से उत्पादित किया जाएगा पर्यावरण के संरक्षण के प्रति Ntpc बरौनी के द्वारा कई कदम उठाये जा रहे है. जिसमें राजीव खन्ना परियोजना प्रमुख ने बताया कि, NTPC में रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देते हुए 900 किलोवाट उत्पादन करने हेतु सोलर पेनल्स लगये जाएंगे. हरीतिमा को लक्ष्य कर जल जीवन हरियाली प्रोग्राम के तहत 75000 पौधों का रोपण किया गया है। सामुदायिक विकास के लिए अग्रसर बिजली उत्पादन के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा एवं सामुदायिक विकास हेतु एनटीपीसी बरौनी लगातार तत्पर हैं। प्रेस वार्ता के दौरान, श्री राजीव खन्ना ने प्रैस कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कारी। कार्यक्रम में राजीव खन्ना मुख्य महाप्रबंधक समीर शर्मा महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण, सुरजीत घोष महाप्रबंधक अनुरक्षण सुबीर सहा, महाप्रबंधक ईंधन प्रबंधन बी पी मेहता, अपर महाप्रबंधक ई ई एम जी, सरोज कुमार, अपर महाप्रबंधक मानव संसाध,संजय सिंह अपर महाप्रबंधक पर्यावरण प्रबंधन,एचआर,सीएसआर एवं प्रचालन
बाइट राजीव खन्ना मुख महा प्रबंधक एनटीपीसी बरौनी




