रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा!
नवादा जिले के वारिसलीगंज रेलवे रैक प्वाइंट पर वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की मामले पुलिस ने करवाई करते हुए 27 आरोपित की गिरफ्तार किया है, बताते चले कि शुक्रवार की शाम रेलवे रैक प्वाइंट पर वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच पथराव तथा गोलीबारी में तीन लोगो जख्मी हो गया था,जिससे स्थानीय पुलिस के द्वारा जख्मी व्यक्ति को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था,स्थिति गंभीर देखते हुए विंस पावापुरी रेफर कर दिया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंब्रेश राहुल की निर्देश पर एसडीपीओ पकरीबरामा महेश चौधरी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के सहयोग से वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बलवापर ताबड़तोड़ छापेमारी कर दोनो गुटो से करीब 27 लोगो की गिरफ्तारी की गई है,सभी गिरफ्तारी अभियुक्तों को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया है कि वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच झड़प में तीन लोगो जख्मी हुई थी,जिसमे बीच बचाव करने पहुंचे पुलिस पर भी पथराव कर दिया था,जिसमे दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गया था।इस मामले में करीब 40 लोगो को नामजद सहित 200 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।फिलहाल छापेमारी कर 27 अभियुक्तों को गिरप्तारी की गई है।शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।गौरतलब है कि किऊल गया रेलखंड पर वारिसलीगंज रैक प्वाइंट पर वर्चस्व को लेकर प्रायः बंदूके गरजती है,इसपर नियंत्रण के लिए पुलिस को एक चुनौती बनी हुई है।
बाइट/महेश चौधरी/एस डीपीओ पकरीवरामा नवादा।




