पटना में मकर संक्रांति की तैयारियां जोरों पर जमकर लोग कर रहे है खरीदारी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

महापर्व मकर संक्रांति का पर्व रविवार को मनाया जाएगा।

पर्व की तैयारी को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। आधुनिकता ने भले ही पर्व की रूपरेखा बदल दी हो, फिर भी परंपराओं का प्रभाव देखते बन रहा है।

बिहार की राजधनी पटना सहित पूरे राज्य से लेकर देश के अन्य भागों में अन्य क्षेत्रों की बाजारों की दुकानों समेत ठेला-गुमटी सहित फुटपाथ पर त्यौहार से संबंधित खाद्य सामग्री की दुकानें सजी हुई है।

खरीदारों की भीड़ अभी से देखने को मिल रहा है पूरे

बाजार मार्किट में भीड़ देखने को मिल रही है।
बजार में लाई के बोरों के छल्ले सहित गुड़, तिलवा, लाई, चूना सहित पेठा आदि भी आकर्षक ढंग से दुकानदार भी दुकानों को सजा कर ग्राहकों का इंतजार कर रहे है

पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने के साथ लोगों की नजर अपनी जेब पर भी रही।

इसके बाद भी सुबह से शाम तक बाजार में चहल-पहल बनी रहती है।

इस बार मकर संक्रांति पर बाजार में लाई के अलावा अनेक रेडीमेड व्यंजन भी सजे हुए हैं।

सूर्य के उत्तरायण में होने की खुशी में मनाए जान वाले इस पर्व से शुभ दिनों की शुरुआत मानी जाती है।

दिन बड़ा होने लगता है तथा शीत का प्रकोप कम होने लगता है। प्रकाश की अवधि बढ़ जाने से ठिठुरे जनमानस को ठंड से राहत मिलती है। कृषि प्रधान उल्लासमयी भारतीय संस्कृति में इस पर्व को कृषक वर्ग उत्साह के साथ मनाता है।

बहुओं-बेटियों के यहां उपहार स्वरूप नवान्नों से बने व्यंजनों यथा लाई-चूरा, तिलवा, तिलकुट, गुड़ भेली आदि भेजने की परंपरा है।

इसके चलते बाजारों में भीड़ बढ़ गई है।

पर्व के दिन खिचड़ी या तहरी व्यंजन के रूप में घरों में बनता है। जिसे दही के साथ लोग चाव से खाते हैं। इसके चलते मंडी में सब्जियों पर महंगाई का साया भी देखा गया।

Join us on:

Leave a Comment