मुंगेर- निजी स्कुल में कीटनाशक दवा के प्रभाव से दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार!

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

-मुंगेर : कीटनाशक दवा के स्मेल से दो दर्जन बच्चे को दस्त और सांस लेने में हुई परेशानी। सभी बच्चो आनन फानन में स्कूल प्रबंधन द्वारा सदर अस्तपताल में कराया भरती। सभी बच्चे स्वस्थ।

-दरअसल मामला है की को कासिम बाजार थाना क्षेत्र के सोझी गंगा घाट रोड स्थित नेट्रो डेम एकेडमी स्कूल में लगभग 12 बजे उस समय अफरा मच गई जब बच्चो को परिजनों को जानकरी हुई स्कूल में गैस लिक हुआ जिसमे कई बच्चे बेहोश हो गए। वही मामले की जानकरी मिलते ही बच्चो के परिजनस्कूल पहुंचे और स्कूल में अपने अपने बच्चो को ढूढ़ने लगे जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया है। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रसाशन सहित पुलिस प्रसाशन व भाजपा विधायक प्रणव कुमार मोके पर पहुंचे।

बताया जाता है की नेट्रो डेम एकडेमी स्कूल में आज सुबह कुछ पेड़ो में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया था। पेड़ के सटे बिल्डिंग क्लास थ्री फॉर और फाइव के बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी जिसके बाद दस्त के साथ चक्क्रर आने लगा। वही इस घटना के बाद स्कूल प्रसाशन ने इस घटना की जानाकरी सदर अस्तपताल को दी जिसके बाद आनन फानन में सदर अस्तपताल के कई एम्बुलेंस की गाडी स्कूल पहुंची और सभी बच्चे को सदर अस्तपताल ले जाया गया जंहा सभी बच्चो को ऑक्सीजन सहित दवा दी जिसके बाद सभी बच्चे स्वस्थ होने के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

घटना की जानकरी मिलते ही जिला आपदा विभाग पदाधिकारी चन्दन कुमार सहित टीम को लेकर मोके पहुंचे। जिसके बाद सभी बीमार बच्चे को सदर अस्तपताल पहुंचाया गया। वही आपदा विभाग के कमांडेंट सुनील कुमार ने कहा की जानकारी मिली की स्कूल में कुछ बच्चे बेहोश हो गए जिसके बाद हमलोग पूरी तैयारी के साथ पहुंचे। वही क्लास में बेहोश सभी बच्चे को निकालकर सभी को एम्बुलेश से अस्तपताल भेजा गया । उन्होंने कहा की कुछ लोगो ने कहा की केमेस्ट्री प्रैकिटकल में गैस का रिसाव हुआ तो किसी ने कहा की पेड़ो में कीटनाशक दवा का छिड़काव स्कूल प्रबधन द्वारा किया गया जिसके स्मेल से बच्चे की तबियत खराब होने लगी।

घटना की जानकरी मिलने के बाद भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव सदर अस्तपताल पहुंचे और बच्चो से मुलाकात की जिसके बाद स्कूल पहुंचे और प्रबंधन से बात की , विधायक प्रणव यादव ने कहा की जानकारी ली जा रही है घटना कैसे हुई है और इतने बच्चे की तबियत क्यों खराब हुई है। वही सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने कहा की दोपहर 12 बजे जानकरी हुई कुछ बच्चे की तबियत खराब हुई जिसके बाद हमलोग स्कूल पहुंचे ,उन्होंने कहा की लगभग 18 बच्चे की तबियत बिगड़ी थी जिसे सदर अस्तपताल ले जाया गया जंहा सभी बच्चे का इलाज के बाद स्वस्थ होने के बाद सभी को घर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा की पेड़ो में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया था जिसके स्मेल से बच्चे की तबियत बिगड़ने लगी।

नेट्रो डेम एकेडमी स्कूल के प्रिंसपल और प्रबंधक कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।स्कूल की बात माने तो उनका कहना है की स्कूल में लगे पेड़ में कीटनाशक की दवा छिड़काव के बाद स्मेल से बच्चे की तबियत बिगड़ी है। वही जब स्कूल में बच्चे थे उस समय कीटनाशक का दवा पेड़ो में छिड़काव क्यों किया गया। जबकि कोई भी कीटनाशक दवा छिड़काव करने से पहले सावधनी लिखी रहती है

बाइट सुनील कुमार कमांडेंट आपदा

बाइट :प्रणव कुमार यादव भाजपा विधायक

बाइट राजेश कुमार सदर एसडीपीओ

बाइट : परिजन

बाइट परिजन

Join us on:

Leave a Comment