लखीसराय-बड़हिया थाना अध्यक्ष चंदन कुमार को मद्य निषेध विभाग ने किया सम्मानित!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

इंस्पेक्टर सह बड़हिया थाना अध्यक्ष चंदन कुमार को मद्य निषेध विभाग ने किया सम्मानित, नशे के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मिला पुरस्कार

लखीसराय : बिहार सरकार के मद्य निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने लखीसराय जिला के बड़हिया थाना अध्यक्ष चंदन कुमार को मद्य निषेध पदक से सम्मानित किया। लखीसराय पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने थाना अध्यक्ष चंदन कुमार को पदक पहनाया और उन्हें बधाई दी।

बता दें कि बीते 26 नवंबर 2023 को नशा मुक्ति दिवस पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने बड़हिया थाना अध्यक्ष चंदन कुमार के नाम पर मद्य निषेध पदक और प्रशस्ति पत्र जारी किया था जो अब लखीसराय एसपी द्वारा चंदन कुमार को दिया गया है।

मद्य निषेद पदक से सम्मानित होने पर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि वह इस सम्मान से काफी गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं और उन्हें इससे भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए काफी प्रेरणा और ऊर्जा मिली है। चंदन ने कहा, “बेहतर काम का अंजाम बेहतर होता है, थोड़ा देर से ही सही। इस सम्मान से मैं ऊर्जा से लबरेज़ हूँ। गांजा, शराब, चोर,लुटेरा, अपराधी… जो भी ऐसे गलत तत्व के लोग हैं उनपर सख्त कार्रवाई हो यही प्रयास है।”

आपको बता दें कि बिहार में मध्य निषेध में 20 आईपीएस, इंस्पेक्टर, दरोगा सहित उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है जिसमें लखीसराय एकमात्र तेज तर्रार बड़हिया थाना अध्यक्ष चंदन कुमार को चयन कर सम्मानित किया गया है।

इस सम्मानित से जिले के साथ-साथ बड़हिया के लोगो में काफी खुशी देखने के लिए मिल रहा है। बताते चलें कि चंदन कुमार ने मध्य निषेध में करोड़ों के शराब करोड़ के शराब लग्जरी गाड़ी, शराब माफियाओं को दबोच कर एक कृतमन स्थापित किया है, जिससे इस इलाके में शराब माफिया में हड़कंप मचा हुआ था जिसको लेकर बिहार सरकार के मध्य निषेध के द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment