जहानाबाद- महान समाजवादी नेता शरद यादव की मनाई गई पुण्यतिथि!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद। पूर्व केन्द्रीय मंत्री, मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता व महान समाजवादी नेता शरद यादव की प्रथम पुण्यतिथि शुक्रवार को इलाहाबाद बैंक स्थित जहानाबाद विधानसभा के क्षेत्रीय कार्यालय में मनाई गई। इस मौके पर स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्री यादव ने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्गो की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए भी उन्होंने काफी संघर्ष किया। श्री यादव ने कहा कि हमेशा समानता के लिए लड़ने वाले शरद यादव को बिहार नहीं भूलेगा। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, कमलेश कुमार राय, सत्येन्द्र यादव, गोपाल पासवान, कामिल अख्तर, नगर युवा अध्यक्ष अमरजीत कुमार छोटू, मुखिया सुरेश यादव, सेवनन मुखिया उदय यादव, भोली यादव, बबलू गोप, रमेश कुशवाहा, अरमान मल्लिक, बबलू रजक, रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment