अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रतिवाद मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट -पंकज कुमार

– जहानाबाद में अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने राजद विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी के समर्थन में सड़क पर उतर कर प्रतिवाद मार्च निकाला और जमकर प्रदर्शन किया। स्टेशन प्रांगण से निकलकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए समाहरणालय के कारगिल चौक तक गया जहां जमकर नारेबाजी की। इस प्रतिरोध मार्च में शामिल अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के लोगों ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं लोहिया के विचारों को रजत कुचलना चाह रही है। अति पिछड़ा समाज से आने वाले रामबली सिंह चंद्रवंशी जो विधान पार्षद हैं उनके सदस्यता को खत्म करने के लिए विधान परिषद के सभापति के पास राजद अध्यक्ष ने आवेदन दिया है अति पिछड़ा समाज से आने वाले रामबली सिंह चंद्रवंशी लगातार अति पिछड़ा के लिए अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे हैं। हाल के दिनों में पटना में एक कार्यक्रम के दौरान अति पिछड़ा के अधिकार को लेकर उन्होंने आवाज उठाया तो राजद के लोग विधान परिषद से उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग कर रहे हैं जो सही नहीं है। अति पिछड़ा बचाओ संघर्ष मोर्चा के लोगों ने जोर देते हुए कहा कि अगर रामबली चंद्रवंशी का सदस्यता समाप्त होता है तो अति पिछड़ा समाज आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।
Byte – वीरेंद्र चंद्रवंशी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें