श्रेयसी सिंह ने खेल को अनदेखी करने का लगाया आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट -अमित कुमार

श्रेयसी सिंह ने खेल को अनदेखी करने का लगाया आरोप, आगामी 12 जनवरी को पटना में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पूरे बिहार के युवाओं को इकट्ठा करने का भाजपा करेगी प्रयास

भाजपा नेता और जमुई विधानसभा के विधायक श्रेयसी सिंह ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में खेल को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है, इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि रणजी ट्रॉफी खेलने आए क्रिकेट खिलाड़ियों को बिहार में एक अच्छा क्रिकेट ग्राउंड भी नहीं मिल पा रहा है उन्होंने कहा कि निशानेबाजी हो या और कोई खेल सभी खेलों को नजरअंदाज किया जा रहा है.
आगे उन्होंने भाजपा की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी 12 जनवरी को पटना स्थित मिलर हाई स्कूल के ग्राउंड में भाजपा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम करने जा रही है. इस कार्यक्रम के दौरान पूरे बिहार से लगभग 50000 से अधिक युवा शामिल होंगे.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें