बेगूसराय बखरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,सैकड़ो लोगों ने कराया इलाज

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय बखरी प्रखंड क्षेत्र के उदयपुर गांव में उपप्रमुख रूबी देवी कुशवाहा और हसनपुर चीनी मिल ने सामाजिक सरोकार के तहत चिकित्सा शिविर आयोजित कर सैकड़ों गरीब लोगों का इलाज किया. जिसका उदघाटन एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी हसनपुर शुगर मिल के डा एम के अमन, जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, प्रमुख शिवचंद्र पासवान ने दीप प्रज्वलित व पिता काटकर किया। आयोजित में स्वास्थ्य जांच शिविर में गरीब,मजदूर किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है. चिकित्सा पदाधिकारी डा एमके अमन के द्वारा 500 मरीजों की जांच करने बाद इलाज किया गया.शिविर में डॉक्टर, कंपाउंडर के अलावा नि:शुल्क रक्त जांच की भी सुविधा उपलब्ध थी.इसके साथ ही लोगों में, गैस बनने,बुखार,डायबिटीज,सर्दी,पेट से संबंधित समस्याएं अत्यधिक देखने को मिली.उपप्रमुख पति बलराम सिंह कुशवाहा ने बताया कि चीनी मिल के द्वारा आयोजित चिकित्सीय जांच शिविर में एरिया के आसपास के सभी गांव के लोगों ने शिविर में जांच कराया है.मौके पर डा विशाल केशरी,डा मुकेश,के अलावा पारा मेडिकल टीम की पूरी व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें