नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में शराब बंदी के बावजूद अपराधियों का इतना हौसला बुलंद है। कि एक किसान जबरदस्ती शराब पिलाकर उसे बेरहमी से पिटाई कर दिया है। दरअसल बेगूसराय में अपराधियो द्वारा एक किसान को शराब पिलाने के बाद मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का बखर सामने आया है। पुरा घटना बलिया थाना क्षेत्र के बखड्डा पेट्रोल पंप के समीप की है। घायल किसान की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुसेचक निवासी चरित्र दास के पुत्र प्रकाश दास 50 वर्ष के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल किसान को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है। घायल किसान के पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि उनका खेत बखड्डा पेट्रोल पंप के समीप है। पिता प्रकाश दास शनिवार को खेत में लगी फसल देखने गए थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने पहले उन्हें बिठाकर जबरदस्ती शराब पिलाया। इसके बाद हथियार के कुंदे से मारपीट की।Lमारपीट करने के बाद सभी बदमाश भाग गए। कुछ देर बाद बगल के लोगों ने घर पर आकर घटना की सूचना दी। इसके बाद हम लोगों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल हालत में खेत से उठाकर अस्पताल लाया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है।




