रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
शनिवार को नालंदा जिले के नाराज जिला परिषद सदस्यों ने जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी और उपाध्यक्ष अनुराधा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया। इस दौरान 10 की संख्या में जिला परिषद सदस्यों के द्वारा हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव का नालंदा जिलाधिकारी एवं विकास आयुक्त को सौंपा। इस दौरान इस्लामपुर की जिला परिषद सदस्य कुमारी तनुजा ने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी के द्वारा सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने में काफी देर की जाती है।उन्होंने कहा की अध्यक्ष पिंकी कुमारी के क्रियाकलापों से जिला परिषद सदस्य काफी असंतुष्ट भी हैं। वही नूरसराय पूर्वी के जिला परिषद सदस्य ने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष के द्वारा किसी भी सरकारी योजना को पारित होने में 5 से 6 महीने का वक्त लगाया जाता है। एनओसी में भी अड़चन लगाया जाता है। अगर जिला परिषद सदस्यों के द्वारा सदन में उठाया जाता है तो इनकी बातों को दरकिनार किया जाता है। जिला परिषद सदस्यों ने एक सुर में कहा कि हमें विकास का कार्य 5 सालों में पूरा करके जनता को हमें जवाब भी देना होता है।
बाइट।तनुजा कुमारी जिप सदस्य
बाइट।जुली कुमारी जिप सदस्य
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




