जहानाबाद- खलिहान में लगी आग, कई बीघे की फ़सल जलकर राख!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में उसे समय तफरी मच गई जब धान के खलिहान में अचानक आग लग गई। इस आग लगी की घटना में तीन बीघा की धान की फसल धू धू कर जल उठी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की परंतु आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित किसान ने बताया कि तकरीबन तीन बीघा की फसल में आग लग गई है जिसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है उन्होंने बताया कि इसी खलिहान में एक ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो भी खड़ा था जिसे ग्रामीणों की सूझबूझ से बचा लिया गया। पीड़ित किसान ने बताया कि रात 2:30 बजे के लगभग धान के पंज में आग लग गई इसके बाद सभी ग्रामीणों ने आज पर काबू पाने की कोशिश की परंतु आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे ग्रामीणों की सारी कोशिश धारी की धरी रह गई अंत में फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया

बाइट_पीड़ित किसान

Join us on:

Leave a Comment