रिपोर्ट – अमित कुमार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज पटना में मां वैष्णो देवी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित थैलेसीमिया कैम्प का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि
बिहार में थैलीसीमिया पीड़ित रोगियों के लिए संस्थान मददगार साबित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी इस रोग से ग्रसित लोगों के लिए कई योजनाएं लायी है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।
वहीँ नीतीश कुमार के संयोजक बनाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री बनने गए थे।
कांग्रेस अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनाएगी तो हमें खुशी होगी।
बाइट – सम्राट चौधरी
प्रदेश अध्यक्ष,भाजपा




