नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है पानी के गड्ढे से एक युवती की शव पुलीस ने बरामद किया दरअसल बेगूसराय में पानी भरे चौर से एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुरा घटना बेगुसराय किला के छौराही थाना क्षेत्र के लड़बैया चोर की है। हलाके घटना स्थल खोदाबंदपुर थाना और छौराही थाना के बीच बॉर्डर की है जिस वजह से दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोपहर जब कुछ लोग चौर की तरफ गए तो पानी भरे गड्ढे में कंबल में लिपटी एक लगभग 15 वर्षीय किशोरी का शव देखा गया। शव होने की सूचना छौराही थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद छौड़ाही थाना पुलिस और खोदावंदपुर थाना पुलिस दोनों मौके पर पहुंची है। शव के दोनों हाथ में पानी चढ़ाने वाला इंट्रा टेप लगा हुआ है जिससे आशंका जताई जा रही है बच्ची की मौत बीमारी या जहर खाने के बाद हुई होगी और परिजन साक्ष्य छुपाने के लिए शव को कंबल में लपेटकर पानी भरे चौर किनारे फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है और उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है शव के पहचान होने के बाद स्पष्ट होगा कि किशोरी कौन है और उसकी मौत किस वजह से हुई है लेकिन घटना के बाद सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग चौर पहुंचे लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की है




