बेगूसराय में ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा युवक, वीडियो हुआ वायरल!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक ट्रैफिक पुलिस से उलझता दिख रहा है। बाद में पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ कर ट्रैफिक थाना पहुंचा दिया है। बताया जा रहा है कि बेगूसराय के ट्रैफिक चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने एक मोटर साईकिल पर सवार तीन युवक को बिना हेलमेट के जाते देखा तो रोक लिया। लेकिन युवक गलती मानने के बदले उल्टे ट्रैफिक पुलिस से उलझ गया और बेवजह गाली गलौज कर रुपया मांगने का आरोप ट्रैफिक पुलिस पर लगाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार बस स्टैंड की ओर से आ रहा था, गलत दिशा से ट्रैफिक चौक कि ओर जाते देख पुलिस में रोक कर जांच किया। ट्रैफिक सिपाही ललित जब उसे पकड़ कर ट्रैफिक थाना ले जाने लगा तो युवक पुलिसकर्मी से उलझ गए। जहां कि पदाधिकारी ने चालान काट दिया। इसके बाद जाते-जाते तीनों बाइक सवार युवकों ने सिपाही ललित को अगले दिन बता देने की धमकी देते हुए भाग गया। इस संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, अगर इस तरह की बात जांच में सामने आती है तो युवक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment