रिपोर्ट – संतोष तिवारी
मॉल से शराब जप्त
बिहार के मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने विशाल मेगा मार्ट से शराब किया बरामद..
टीम ने मैनेजर को लिया हिरासत में..गुप्त सूचना के आधार पर करवाई..
मामला इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास की
मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई में शराब बरामद किया।टीम ने विशाल मेगा मार्ट से अवैध विदेशी शराब जप्त किया है।मौके से मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।शराबबंदी वाले बिहार में उत्पाद विभाग की रेड से मॉल में हड़कंप मच गया।
दरअसल उत्पाद प्रभारी एसपी को गुप्त सूचना मिली कि इमलीचट्टी स्थित विशाल मेगा मार्ट अवैध शराब की खेप छुपाई गई है।एक टीम गठित कर विशाल मेगा मार्ट में छापेमारी की गई।पुलिस को देखते ही मॉल में अफरा तफरी का माहौल बन गया।टीम ने सभी सभी फ्लोर पर छानबीन की।इसी दौरान ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम से टीम ने अवैध विदेसी शराब बरामद किया।इसके बाद मॉल कर्मी में हड़कंप मच गया।पुलिस ने विशाल मेगा मार्ट के मैनेजर अविनाश गुप्ता को मौके से हिरासत में ले लिया।उत्पाद थाना में मैनेजर से पूछताछ की जा रही है।
उत्पाद के प्रभारी एसपी कुमार अभिनव ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट से शराब बरामद हुई है।कौन शराब की खेप लाया है।जांच की जा रही है।मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर आगे की करवाई की जा रही है।
बाईट:-कुमार अभिनव उत्पाद प्रभारी एसपी




