रिपोर्ट- अमित कुमार
रिस्क मैनेजर गिरफ्तार, चोरी हुई 35.98 लाख रुपया बरामद
घटना में प्रयुक्त की गई एक साइकिल, आठ पीस चाभी और कपड़ा बरामद
पत्नी की ऑपरेशन कराने के बाद रिस्क मैनेजर की आर्थिक स्थिति बिगड़ी
पटना सिटी
बीते 27 दिसंबर को अगमकुआं थाना क्षेत्र के इनकम टैक्स कॉलोनी स्थित रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड कंपनी के ऑफिस से कलेक्शन के भोल्ट रूम में रखें तिजोरी से करीब 35.98 लाख रुपया अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी थी। इस संदर्भ में भागलपुर जिला के सबौर थाना के रामपुर डीह निवासी धनीकान्त मिश्रा के बेटे व कंपनी के ब्रांच हेड
धर्मेन्द्र कुमार ने चोरी की घटना वरीय पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए 27 दिसंबर को अगमकुआं थाना कांड संख्या 1269/23 दर्ज कराया। चोरी की इस बड़ी रकम को बरामद करने व कांड उद्भेदन को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी, पटना संदीप सिंह के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना सदर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें अगमकुआं थानाध्यक्ष सुधीर कुमार एवं एसआई मुकेश कुमार दूबे तथा अन्य पुलिसकर्मी एवं 100 डायल की टीम को लगाया गया था। टीम ने आसूचना संकलन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तकनीकी अनुसंधान कर कांड में चोरी की गयी 32.83 लाख रूपए बरामद कर लिया। साथ ही इस कांड में इस्तेमाल किए गए साईकिल, कपडा, चाभी को भी बरामद कर लिया।
पुलिस ने बताया की कांड के अनुसंधान में यह बात सामने आयी की रिस्क मैनेजर नंद किशोर सिंह ने ही इस घटना को बडी सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया था। नंद किशोर सिंह की तैनाती वर्ष 2019 में कैश एक्सक्युटिव के रूप में हुई थी। यह कंपनी का शुरूआती समय से ही कर्मी रहा है। जनवरी 2022 में यह कंपनी के रिस्क मैनेजर के रूप में तैनात हुआ। जिसका काम कंपनी के मैनेजमेंट को देखना व कर्मी को बहाल करना था। जनवरी 2023 में कंपनी में हेड मैनेजर धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा की तैनाती हुई और नंद किशोर सिंह का कुछ पावर
कम कर दिया गया। एक वर्ष पहले नंद किशोर सिंह की पत्नी का ऑपरेशन के बाद घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी थी। कंपनी के हेड मैनेजर धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा शनिवार व रविवार को अपने घर भागलपुर चले जाते थे और कंपनी के आफिस एवं भोल्ट रूम का चाभी नंद किशोर सिंह के पास रहा करता था। इसी क्रम में तीन माह पूर्व नंद किशोर सिंह ने आफिस के ओरिजनल चाभी का डुप्लीकेट चाभी बनवा लिया और अपने पास रख लिया एवं समय का इंतजार करने लगा। 20 दिसंबर 2023 को वह एक्सीडेंट कर गया एवं उसे हल्की-फुल्की चोटे आयी और वह पन्द्रह दिनों का कंपनी से छुटटी ले लिया। वहीं 23 दिसम्बर से लेकर 25 दिसंबर तक कंपनी का आफिस का काम बंद रहने के कारण सारा चाभी जो नंद किशोर सिंह के पास रहता था वह चाभी कैश एक्सक्युटिव मुकेश कुमार के पास आ गया। कुछ जगहों से कंपनी का पैसा 23 दिसम्बर से लेकर 25 दिसम्बर तक का क्लेकशन हुआ था। बैंक बंद रहने के कारण पैसा कंपनी के द्वारा जमा न कर इन्कम टैक्स कॉलोनी स्थित आफिस में मुकेश कुमार ने रख दिया। नंद किशोर सिंह इसी का फायदा उठाकर बड़ी सुनियोजित तरीके से प्लान बनाया और इस घटना का अंजाम 25 व 26 दिसम्बर की रात्रि में साईकिल से जाकर किया। उसने कंपनी का तीन दिनों का कैश क्लेकशन का करीब 35.98 लाख रूपया चोरी कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
अगमकुआं पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अगम कुआं थाना क्षेत्र के पीएनबी बैंक के पीछे स्थित कांटी फैक्ट्री रोड, महात्मा गांधी नगर निवासी स्व मुंद्रिका सिंह का बेटा नंदकिशोर सिंह के रूप में किया है।
बरामद
गठित टीम ने छानबीन में चोरी हुई 32.83 लाख रुपया, घटना में प्रयुक्त की गई एक साइकिल, आठ पीस चाभी और कपड़ा को बरामद किया है।
टीम में शामिल पुलिस कर्मी
गठित टीम में अगमकुआं थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, एसआई मुकेश कुमार दुबे, सिपाही संजीव कुमार, कुंदन कुमार, अजीत कुमार व मंजीत चौधरी और डायल 100 के सिपाही विवेक कुमार व राजकुमार आदि शामिल थे।
बाइट : – सिटी sp




