रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम
अररिया – लगातार पड़ रही ठंड और घने कोहरे के कारण शीतलहर का प्रकोप पूरे जिले में हो गया है। नेपाल का ताराई इलाका होने के कारण इस इलाका में ठंड का प्रकोप कुछ ज्यादा ही रहता है। इसको लेकर लोगों को अब काफी परेशानी भी हो रही है शहर के चौक चौराहा पर फुटकर दुकानदार अब नगर परिषद से अलाव जलाने की मांग कर रहे हैं। बतादें कि पिछले एक सप्ताह से अररिया का तापमान काफी कम हो गया है। शाम से देर रात तक पारा लुढ़क कर 7 से 8 के करीब पहुंच जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के वैज्ञानिक प्रभात कुमार के अनुसार अभी यह सिलसिला जिले में जारी रहेगा। और हो सकता है कि पारा और भी नीचे चला जाए। स्टंट के कारण शहर के चांदनी चौक पर फुटकर विक्रेता ठंड से राहत पाने के लिए से की पेटी और कार्टून को जलाकर शरीर में गर्मी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं वहां मौजूद कई लोगों ने बताया कि हर वर्ष नगर परिषद की ओर से शहर में चौक चौराहा पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी लेकिन इस बार अभी तक ऐसा कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इस ठंड से काफी परेशानी हो रही है। हम लोग मांग करते हैं कि नगर परिषद शहर में लकड़ी गिरकर अलाव की व्यवस्था करें। ताकि आने जाने वाले और फुटकर दुकानदारों को अलाव की सुविधा मिल पाए। वहीं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार ने बताया के ठंड का प्रकोप अभी कुछ ही दिनों से हुआ है। अगर स्थिति यही रही तो हम लोग जल्द ही अलाव की व्यवस्था करेंगे।
बाइट – मो.बसीर आलम, अररिया।
बाइट – फुटकर दुकानदार, वृद्ध महिला।




