नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय जिले के टॉप टेन अपराधियों के लिस्ट में शामिल कुख्यात अपराधी गंगा महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात अपराधी गंगो महतो की गिरफ्तारी के लिए बखरी डीएसपी चंदन कुमार के नेतृत्व में नावकोठी थाना की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। कुख्यात अपराधी गंगो महतो बम मारकर हत्या करने,अपहरण कर हत्या करने जैसे तीन अपराधिक मामले में फिरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी से बखरी अनुमंडल क्षेत्र में अपराध पर कमी आएगी। दरअसल बेगूसराय जिला के 1 लाख का ईनामी दुर्दात अपराधकर्मी गंगा महतो हथियार के बल पर बखरी अनुमंडल में कई हत्या, अपहरण और अवैध आर्म्स एक्ट जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था जो बखरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार के नेतृत्व में नावकोठी थाना की पुलिस टीम बनाई गई थी और नावकोठी थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव से घेराबंदी कर के गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी के लिए पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार के निर्देश पर इसके छिपने के सभी संभावित जगहों पर लगतार छापेमारी कर दौड़ाया चल रहा था। कुख्यात अपराधी गंगा महतो बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के बभनगामा गाँव का रहने वाला है। गंगो महतो ने बम मारकर हत्या, अपहरण कर हत्या, अवैध आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर अपराधों को अंजाम दिया गया था। इसके गैंग के द्वारा वर्ष 2021 जुलाई में नावकोठी में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। गैंग के मुख्य सरगना कुख्यात अपराधी रमेश सिंह उर्फ गोलकी सिंह नाव कोठी थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव से गिरफ्तार कर जेल जेल भेजा गया था। इसके बाद इस गैंग के सक्रिय सदस्य फिरार कुख्यात अपराधी गंगा महतो के द्वारा इस गैंग के मुख्यिा के रूप में संचालित कर रहा था। कुख्यात अपराधी गंगो महतो पर बेगूसराय जिला में बम मारकर हत्या, अपहरण कर हत्या समेत 03 मामलें दर्ज है। अन्य जिलों में भी अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। गिरफ्तारी अभियान में शामिल पदाधिकारियों और कर्मियों को अलग से पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।




