राजद के ज़िन्दगी का बड़ा हिस्सा BJP को उसकी हैसियत बताने में कटी है और हम BJP को हैसियत दिखाते रहेंगे-मनोज झा

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

लोकेशन
पटना

राज्यसभा सांसद मनोज का ब्यान

राजद के ज़िन्दगी का बड़ा हिस्सा BJP को उसकी हैसियत बताने में कटी है और हम BJP को हैसियत दिखाते रहेंगे.

इसे चेतावनी भी समझी जाय तो कोई दिक्कत नही है.

4 महीने तक ED और CBI के जरिए उलझाने का प्रयास करेगी BJP

राजद अपने जन्मकाल से BJP के संक्रिन विचार और उनकी धुर्वीकरण की राजनीति का विरोध करता रहा है.

हमलोगों ने कभी तराजू पर तौल कर राजनीति नही की.

आज इनकम टैक्स CBI ED की अधिक सक्रियता दिख रही है.

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठित है अयोध्या में लेकिन उसके पहले ये तमाम स्टेट में ED CBI को काम पर लगा दिए हैं.

क्योंकि ये पोलटिकली तौर पर नही लड़ सकते और न ही पोलटिकली तौर पर लड़ने में सफल होते हैं.

और निशाने पर कौन होंगे तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल..

4 महीने आपको उलझा कर रखा जाएगा, की आज वहां रेड पड़ने वाली है सिर्फ वही चलाओ.

लोकसभा चुनाव से पूर्व उलझा के रखो.

मैं कहना चाहता हूं डर और भय की राजनीति में कभी पढा भी है कि राम क्या हैं.

हेमंत सोरेन को उठा लो, तेजस्वी को उठा लो, भगवत मान को उठा लो ताकि 4 महीने सबको उलझा के रखो.

राजद के ज़िन्दगी का बड़ा हिस्सा BJP को उसकी हैसियत बताने में कटी है और हम BJP को हैसियत दिखाते रहेंगे.

इसे चेतावनी भी समझी जाय तो कोई दिक्कत नही है.

मैं बिना किसी डर और भय के यह बात बोल रहा हूँ.

हमे खबर है कि सिर्फ मुझे ही नही देश के तमाम दलों को 22 तक उलझा के रखा जाएगा.

तेजस्वी पर ED और सीबीआई की दबिश पर बोले

एक बात तो मैं निश्चित तौर पर कहूंगा सिर्फ बिहारी नहीं अलग-अलग राज्यों में अधिकारी ईमानदार है वह तैयार नहीं हो रहे.

और उन्हें कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव को समन भेजो इसको उठाओ उनको उलझाओ तेजस्वी को उठाओ, हेमंत को उठाओ, भगवत मान को उठाओ.

क्योंकि बीजेपी को पता है कि बिहार में महागठबंधन के आगे उनकी नहीं चलेगी.

आने वाले 4 महीने ये लोग तेजस्वी जी को लालू जी को झारखंड में हेमंत जी को दिल्ली में केजरीवाल जी, स्टालिन साहब के मंत्रिमंडल के लोगों को भय दिखाने का काम करेंगे.

परेशान हैं सारे अधिकारी,क्योंकि कई ईमानदारी भी है.

राम मंदिर उद्घाटन पर बोले

राम का परिचय क्या मैंने मोदी या BJP से जाना है … राम हृदय में होना चाहिए.

और अगर कोई व्यवस्था होती भगवान धरती पर आते तो सबके पहले BJP वाले को कहते कि झूठे राम राम करने वाले हो तुमलोग.

BJP के पास अगर ED, CBI है तो…मेरे पास भारत माँ हैं.

महागठबंधन में मतभेद के मसले पर बोले

कहीं कोई दबाव नही है महागठबंधन की उपज दबाव के बीच से हुई है.

नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के ऊपर कहा कि जैसे आपने सुना है उसी तरह मैंने भी सुना है.

राजद चाहती है कि नीतीश कुमार संयोजक बने.

भाजपा का कोई बड़ा नेता में हिम्मत है तो लालू यादव से बैठकर धर्म पर बात कर ले.

उतना तो छोड़िए हमारे प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव से बैठकर धर्म पर बात कर ले शक्ति यादव संस्कृत में हनुमान चालीसा पढ़ सकते हैं क्या कोई बीजेपी का नेता पढ़ सकता है.

बाइट: मनोज झा, राज्यसभा सांसद राजद

Join us on:

Leave a Comment