मुजफ्फरपुर- निषाद स्वाभिमान रैली के लिए प्रचार रथ को किया रवाना!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

2024 के चुनावी रंग में रंग भरने के लिये बेताब दिखने लगी है जातियों में अपने अधिकारों और हक का आवाज़ जिसे बुलंद करने के लिये निषाद समाज ने अपने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर निषाद स्वाभिमान रैली को सफल बनाने और एक मैसेज छोड़ने का एलान कर दिया है… 3 फरवरी को मुजफ्फरपुर के क्लब मैदान में स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिये आज मुजफ्फरपुर के पुलिस लाइन दादर रोड से निषाद समाज के तरफ से प्रचार रथ को रवाना करते हुए जदयू प्रदेश महासचिव रंजीत सहनी और निषाद स्वाभिमान रैली के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सहनी सहित काफी संख्या में निषाद समाज के लोगों ने अपने हक व अधिकारों का आवाज़ बुलंद करते दिखे … इस दौरान जदयू के प्रदेश महासचिव रंजीत सहनी ने कहा कि बिहार में निषाद समाज के ऊपर लगातार अत्याचार और अन्याय हो रहा है … कमजोर तबके के लोगों को पुलिस दमन का शिकार भी होना पड़ रहा है … उन्होंने अपने ही पार्टी के सरकार के ऊपर कई गंभीर सवाल उठा दिए … इस दौरान एक सवाल के जबाब में वर्तमान BJP सांसद अजय निषाद व मुकेश सहनी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक तो सप्ताह में एक दो दिन ही नजर आते है और दूसरा हेलीकॉप्टर से उड़ने वाले है उन लोगो को जमीनी हकीकत से विशेष वास्ता नही रह गया है … वही स्वाभिमान रैली के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सहनी ने भी महागठबंधन के बिहार सरकार के साथ केंद्र सरकार को लेकर कई गंभीर और तीखे आरोप लगाते हुये कहा कि निषाद समाज को विभिन्न तरह से बांट कर उसके हक और अधिकारों से वंचित किया जा रहा है … आइये देखते है कैसे जदयू के प्रदेश महासचिव रंजीत सहनी ने अपने ही पार्टी के बिहार सरकार पर कैसे आरोप लगाए और कैसे निषाद समाज के अधिकारों की बात करते दिखे ….

बाइट :- रंजीत सहनी जदयू प्रदेश महासचिव व निषाद समाज के नेता

बाइट :- वीरेन्द्र सहनी अध्यक्ष निषाद स्वाभिमान रैली

Join us on:

Leave a Comment