केंद्र सरकार के ‘ हिट एंड रन ‘ कानून के खिलाफ शहर लेकर एनएच पर उतरे वाहन चालक।

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी। केंद्र सरकार के ‘ हिट एंड रन ‘ कानून के खिलाफ शहर लेकर एनएच पर उतरे वाहन चालक।पूर्वी चम्पारण मोतिहारी ज़िलें भर मे केंद्र सरकार के वाहन चालकों को लेकर नई हिट एंड रन कानून के विरोध में जिले भर की सड़कों पर उतरकर सडकों पर टायर जलाकर चक्का जाम कर दिया। अपनी मांगे के, समर्थन में ट्रक बस टैक्सी ट्रैक्टर सहित टेंपो चालक सड़क पर उतर आए थे चालकों के इस आंदोलन के कारण बाइक चालकों तक को भी परेशानी उठानी पड़ी पुलिस के काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु किया जा सका शहर के बलुआ छतौनी जौनपुर चौक अवधेश चौक आदि जगहों पर जाम किया गया था ऑटो नहीं चलने के कारण शहर में यात्रियों को पैदल ही गंतव्य जगह पर पहुंचना पड़ा इनमें सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को हुई अस्पताल ले जाने के लिए ले गए मरीज को लोग काफी परेशानी से अस्पतालों तक पहुंचाया। चालकों का कहना था कि नये कानून में, दुर्घटना के दोषी चालकों पर 10 साल की सजा और 7 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है, जो चालकों को रास नहीं है। ऐसे में इस कानून के खिलाफ व विरोध कर रहे हैं अगर सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है तो वाहन चालक , आंदोलन को और तेज करेंगे।
बाइट :—— चालक
बाइट :—— चालक
बाइट :—— चालक।

Join us on:

Leave a Comment