:- रवि शंकर अमित!
मोकामा के हाथिदह थाना द्वारा शराब तस्करी के विरुद्ध व्यापक अभियान छेड़ दिया गया है, जिसमें पुलिस को लगातार सफलता भी प्राप्त हो रही है!
इसी क्रम में हाथीदह थानाध्यक्ष निधि कुमारी को ट्रेन से शराब उतारकर बेगूसराय ले जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुईं, थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ महेंद्रपुर ढाला पर सघन वाहन चेकिंग लगा दिया, इसी दौरान एक ऑटो की चेकिंग की जा रही थी तभी उसमें सवार व्यक्ति अपना बैग लेकर भागने लगा जिसे पुलिस ने दबोच लिया, ज़ब उसके बैग की तलाशी ली गई तो दोनों बैग से भारी मात्रा में ब्रांडेड महंगी विदेशी शराब निकला, जिसके उपरांत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया! उक्त व्यक्ति की पहचान, बीरेंद्र कुंवर, पिता विजय कुंवर थाना विरपुर वार्ड नंबर 11 जिला बेगूसराय के रूप में हुईं है!
ट्रेन से शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर है यही कारण है की तस्कर लगातार पकड़े जा रहे हैँ!




