रिपोर्ट – अमित कुमार
बिहार
पटना
पटना के नवीन सिन्हा पार्क में पूर्व विधायक नवीन सिन्हा की पुण्यतिथि पर नवीन सिन्हा पार्क में पहुंचे सांसद अश्विनी चौबे ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोला.
अश्विनी चौबे ने कहा कि इंडिया गठबंधन ठगबंधन के लोग अपना अपना दुकान बंद करें और भगवान श्री राम के उपदेशों को श्रीराम के चरणो मे संपर्पण कर के सनातन धर्म की स्थापना के लिए रामराज्य के पुनर्स्थापना के लिए आगे बढ़ें.
अश्विनी चौबे ने कहा कि लालू जी ने नीतीश जी का उन्हीं के डॉक्टर से यानी ललन सिंह से पेट में दांत का इलाज करवा दिया.
हमें लगता है यह लोग अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं जदयू के लोग. जदयू में अब हमेशा खरमास लगा रहेगा और भारतीय जनता पार्टी में उनके लिए खरमास लग गया है यानी नो एंट्री.
आगे इंडिया गठबंधन का कुछ नहीं होने वाला है तीन राज्यों के चुनाव में अपना हाल यह लोग देख लिए 22 तारीख को पूरे देश के लोग अपने अपने घर में दीपोत्सव मनाए.
बीजेपी के लिए युवा,बेरोजगार, और गरीब लोग के लिए तत्परता है जातीय जनगणना है.
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर निशान चाहते हुए कहा कि यह भारत जोड़ो नहीं भारत छोड़ो और परिवार बचाओ यात्रा है. अगर कांग्रेस भारत को जोड़ना चाहती तो कश्मीर के मुद्दे पर धारा 370 पर प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी के साथ कांग्रेस को होना चाहिए था. सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर अखंड भारत का सपना सच करना चाहते हैं तो उसमें हम पाप ओके को जोड़ना चाहते हैं तो कांग्रेस को साथ देना चाहिए था.




