रिपोर्ट … निभाष मोदी

पूरे सदर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल !
भागलपुर के सदर अस्पताल परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब सिविल सर्जन के कार्यालय में अचानक आग लग गई। दरअसल बिजली के जर्जर तार के टूटकर गिरने के कारण सिविल सर्जन के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे पूरे अस्पताल परिसर में भगदड़ की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के सूझबूझ के कारण अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि फायर बिग्रेड को जैसे ही सदर अस्पताल परिसर के सिविल सर्जन कार्यालय में आग लगने की खबर मिली आनन-फानन में फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। आपको बता दें कि सदर अस्पताल परिसर में हमेशा सैकड़ों लोग मौजूद रहते हैं और थोड़ी सी चूक काफी जानलेवा साबित हो सकती थी।




