रिपोर्ट -प्रशांत कुमार!
बेगूसराय में एक धुर जमीन के लिए पिता और भाई जान का दुश्मन बन गए है, दरअसल बेगुसराय जिला के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुम्हारसों गांव में एक धुर जमीन के लिए बाप और भाई ही जान के दुश्मन बन गए। मारपीट कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस मारपीट के घटना में मकबूल की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के संबंध में रविदा खातून ने बताया कि चार-पांच धूर जमीन है। जिसमें दुकान के लिए जबरदस्ती जमीन कब्जा किया जा रहा था। इसका विरोध करने पर मकबूल एवं मुस्तकीम की उसके पिता एवं भाइयों ने जमकर पिटाई कर दी। जिसमें मोहम्मद अख्तर का 35 वर्षीय पुत्र मकबूल गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि मकबूल का भाई मुस्तकीम एवं मुस्तकीम की पत्नी रबिदा खातुन घायल हो गई है। घटना की सूचना गढ़पुरा थाना पुलिस को देकर परिजनों ने गंभीर रूप से घायल मकबूल को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगुसराय लाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




