रिपोर्ट– प्रशांत/ नेहा
बिहार के बेगुसराय से दिल को झाकझोर देने वाली खबर आ रही है। यह बड़ी खबर और चौंकाने वाली खबर बेगूसराय से सामने आ रही है। जहां मोटर साईकिल नहीं मिलने पर एक नाबालिग किशोर ने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गाया है और सभी छाती पीट पीट रोने लगे। पुरा घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। लगभग 16 वर्षीय मृत पिंटू कुमार रूप में किया गाया है। परिजनों ने बताया कि मृतक पिंटू के पिता मजदूरी करते हैं और पुत्र के जिद पर पिता ने पुत्र को 30 हजार रूपया की मोबाइल खरीद कर 10 दिन पूर्व ही दिया था और इसके बाद अपने पिता से अपाची मोटर साईकिल की मांग कर बैठा था। घर वालों ने बताया कि पिता मोटर साइकिल देने से मन कर दिया जिससे नाराज होकर मंगलवार की दर शाम पिंटू ने गले में फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल थाने की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया और पूरे मामले की छांव में जुट गई है




