नालंदा – लड़की का अधजला शव बरामद होने से ईलाके में मची सनसनी!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

नालंदा -नगरनौसा थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव मिल्की खंधा से बुधवार के दिन पुलिस ने अज्ञात एक नाबालिक लड़की का अधजला शव बरामद किया।शव अधजला के साथ-साथ पूरी तरह गल चुका था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। नवालिक की उम्र करीब 15 से 20 साल के बीच की बताई जा रही है।इधर नाबालिक लड़की का अधजला शव बरामद होने से इलाका में सनसनी फैल गया।घटना स्थल पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्रामीण जब खेतों में अपने-अपने काम को लेकर जा रहे थे। तब उन्हें पुल के नीचे से आति दुर्गंध महसूस हुई। जब पुल के नीचे झांक कर देखा गया तो एक अधजली लाश पर नजर पड़ी।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment